Edition

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, सतना में हुआ वृक्षारोपण…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सतना के भरहुत नगर स्थित दुर्गा पार्क में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और माँ के सम्मान का सबसे सुंदर उपहार भी। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय, महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा सिंह यादव सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेने के साथ हुआ।

 

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!