सतना। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ‘ महारैली में शामिल होने के लिए सतना जिले से करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। शनिवार को विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा के नेतृत्व में 100 से अधिक चार पहिया वाहनों का काफिला दिल्ली के लिए निकला। वहीं, कुछ कार्यकर्ता ट्रेन के माध्यम से भी दिल्ली पहुंचेंगे।

रीवा रोड से रवाना हुआ वाहनों का काफिला…दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता सतना शहर के रीवा रोड स्थित सीताराम पेट्रोल पंप के पास एकत्रित हुए। यहां से वाहनों का काफिला रैली के रूप में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसके अलावा जिले के अलग-अलग ब्लॉक मुख्यालयों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता निजी वाहनों के महारैली में शामिल होने पहुंचेंगे।

एसआईआर को लेकर विधायक ने लगाए आरोप..रवानगी के दौरान विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं।
कुशवाहा ने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने इसे मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की भी उठेगी मांग…विधायक ने बताया कि दिल्ली में आयोजित महारैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता इस कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची और एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे।
सतना से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दिल्ली रवानगी को जिले में पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।
SEO Keywords: Satna Congress News, Siddharth Kushwaha, Rahul Gandhi Rally Delhi, Vote Bachao Desh Bachao Rally, Satna News Today, Congress Workers Delhi Rally, Madhya Pradesh Congress
#SatnaNews #CongressNews #RahulGandhi #DelhiRally #RewanchalRoshni








