Edition

पन्ना में नाले में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत, खेलने निकला था घर से; गांव में पसरा मातम…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में नाले में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत, खेलने निकला था घर से; गांव में पसरा मातम…

पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के बड़ा पलका गांव में नाले में डूबने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो गांव के पास नाले के किनारे उसके पैरों के निशान मिले। बाद में बच्चे का शव नाले के पानी से बरामद किया गया।

तलाश के दौरान नाले के पास मिले पैरों के निशान….जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सरमन सिंह राजपूत के बेटे मयंक सिंह राजपूत के रूप में हुई है। मयंक घर से खेलने निकला था। काफी समय तक उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के पास नाले के किनारे बच्चे के पैरों के निशान दिखाई दिए।

नाले से बाहर निकाला गया शव…परिजन गजेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक, निशान मिलने के बाद उन्होंने नाले में तलाश की। इस दौरान मयंक पानी में मिला। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चा नाले तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में पानी में गिरा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

पुलिस ने शुरू की जांच….घटना की सूचना मिलने पर अमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चे के नाले तक पहुंचने और हादसे की परिस्थितियों का पता लगा रही है।

#PannaNews #MadhyaPradeshNews #ChildSafety #RewanchalRoshni #LocalNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!