Edition

रीवा में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद चालक फरार.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद चालक फरार…

रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र के रीठी में सड़क हादसे में 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मथुरा पटेल सामान लेकर पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

सामान लेकर घर लौट रहे थे बुजुर्ग…जानकारी के मुताबिक, मथुरा पटेल रीठी स्टैंड से सामान लेकर पैदल घर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस…घटना की सूचना मिलने पर बिछिया थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा के मुताबिक, पुलिस फरार चालक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

#RewaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #TrafficSafety #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!