रीवा में 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में धनतेरस की रात 13 वर्षीय छात्र की मौत का मामला सामने आया है। जनता कॉलेज गेट के पास रहने वाले रामभूषण मिश्रा के बेटे छोटू मिश्रा का शव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में मिला। वह कक्षा आठवीं का छात्र था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताई इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग की बात….परिजनों के मुताबिक, बच्चा धनतेरस पर पिता से इलेक्ट्रिक स्कूटी दिलाने की जिद कर रहा था। उसके कई दोस्तों के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी थी और वह सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़े वीडियो देखता था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर वह नाराज होकर ऊपर बने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया।
कमरे में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच…काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो बच्चा अंदर मृत अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा।
पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
#RewaNews #MadhyaPradeshNews #RewaCrimeNews #ChildSafety #RewanchalRoshni









