पन्ना में मकान से 239 लीटर अवैध शराब जब्त, 1.79 लाख की शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार….

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के आमघाट गांव में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर 239 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 1.79 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि शराब सप्लाई करने के आरोपी की तलाश की जा रही है।

मकान के कमरे में मिले शराब के 27 कार्टन….पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आमघाट गांव के एक मकान में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान एक कमरे से गोवा कंपनी की शराब के 27 कार्टन बरामद हुए। इनमें कुल 1,328 क्वार्टर थे, जिनकी मात्रा 239 लीटर बताई गई है।
आमघाट और हरदुआ ब्यरमा के दो आरोपी गिरफ्तार….पुलिस ने जितेंद्र सिंह गौर निवासी आमघाट और कमलेश लोधी निवासी हरदुआ ब्यरमा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब वीरेंद्र पटेल निवासी गैसाबाद से खरीदने की बात बताई। पुलिस ने वीरेंद्र पटेल को भी मामले में आरोपी बनाया है और उसकी तलाश जारी है।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज….पुलिस ने अवैध रूप से शराब रखने के मामले में सिमरिया थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#PannaNews #IllegalLiquor #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









