Edition

रामकथा पार्क में तैयार हो रहा 16 फीट लंबा और 12 फीट चौड़ा रामरथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य रूप से मनाया जाएगा दीपोत्सव का दशक

अयोध्या
अयोध्या में रामकथा पार्क में एक भव्य रामरथ तैयार किया जा रहा है, जो इस बार दसवें दीपोत्सव की मुख्य आकर्षण बनेगा। पर्यटन विभाग व संस्कृति विभाग द्वारा चयनित कंपनी मोक्ष एडवर्टाइजिंग एंड इवेंट्स मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार 16 फीट लंबे, 12 फीट चौड़े और 15 फीट ऊंचे इस रामरथ पर जगत के पालनहारी भगवान श्रीराम विराजमान होंगे। उनके साथ माता सीता, लक्ष्मणजी, हनुमानजी तथा अन्य दिव्य स्वरूप भी विराजेंगे।
  योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन हर वर्ष भव्य रूप से किया जाता है। इस बार यह आयोजन दसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। शहर को दीपों से सजाया जाएगा और रामकथा पार्क में तैयार हो रहा यह रामरथ उत्सव की शोभा बढ़ाएगा। रामकथा पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों के अनुसार रथ को पारंपरिक और आधुनिक दोनों शैलियों का मिश्रण देते हुए तैयार किया जा रहा है। मटेरियल प्लाई कैनवास पर बन रहे रामरथ की ऊंचाई 15 फीट रखी गई है, जिससे यह दूर से ही भक्तों को आकर्षित करेगा। आयोजकों के अनुसार रथ पर भगवान राम, सीता माता, लक्ष्मण और हनुमानजी के साथ अन्य स्वरूपों को भी स्थान दिया जाएगा, जिससे रामकथा की सम्पूर्ण झांकी प्रस्तुत हो सके।

लाखों दीपों से रोशन होगी रामनगरी
दीपोत्सव के दौरान अयोध्या की घाटों, मंदिरों और प्रमुख मार्गों को लाखों दीपों से रोशन किया जाएगा। योगी सरकार इस आयोजन को रामनगरी की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कार्यक्रम के रूप में देखती है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामलीला और भक्ति संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। रामरथ के दर्शन और दीपोत्सव के भव्य आयोजन से अयोध्या एक बार फिर भक्ति और संस्कृति का केंद्र बनेगा।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!