चित्रकूट में यादव समाज ने निभाई मौन चराई की परंपरा, रामघाट पर हुआ देवारी नृत्य..

चित्रकूट में दीपावली के दूसरे दिन यादव समाज ने पारंपरिक मौन चराई और देवारी नृत्य का आयोजन किया। मंदाकिनी नदी तट और रामघाट पर समाज के लोगों ने धार्मिक परंपराओं के साथ उत्सव मनाया। हाथों में मोरपंख और लाठियां लेकर युवाओं व बुजुर्गों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन देखने पहुंचे।
मंदाकिनी में स्नान के बाद निकली मौन चराई….
मौन चराई की शुरुआत तड़के मंदाकिनी नदी में स्नान के साथ हुई। इसके बाद युवाओं और बुजुर्गों ने मौन व्रत रखकर हाथों में मोरपंख और लाठियां लेकर नंगे पैर भ्रमण किया। स्थानीय मान्यता के अनुसार, यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण और गोवंश के प्रति श्रद्धा एवं सेवा भाव से जुड़ी है।
रामघाट पर लाठियों के साथ दिखा देवारी नृत्य…चित्रकूट की गलियों और रामघाट पर देवारी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों और सिर पर मोरपंख के मुकुट सजाए नर्तकों ने ढोल, नगड़िया और मंजीरों की थाप पर लाठियों के साथ पारंपरिक करतब दिखाए। नृत्य के माध्यम से गोवंश के प्रति श्रद्धा और शौर्य की परंपरा को प्रदर्शित किया गया।
#ChitrakootNews #SatnaNews #DevhariDance #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









