Edition

समस्तीपुर, सीतामढ़ी, खगड़िया और हाजीपुर में सुधरेगी जल व्यवस्था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना
 प्रदेश सरकार ने केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) के तहत समस्तीपुर, सीतामढ़ी, खगड़िया और हाजीपुर में पेयजल एवं सीवरेज से जुड़ी चार बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत की है। इन परियोजनाओं पर कुल करीब 829 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके पूरा होने से हजारों परिवारों को बेहतर पेयजल और सीवरेज की सुविधा मिलेगी।

समस्तीपुर में 228.45 करोड़ रुपये की जलापूर्ति परियोजना स्वीकृत हुई है। इसके तहत 17,899 घरों तक नल से पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा इंटेक वेल, 80 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी), सात नई पानी टंकियां, 546.88 किलोमीटर लंबा जल वितरण नेटवर्क और आधुनिक स्काडा प्रणाली विकसित की जाएगी।

सीतामढ़ी के लिए 197.12 करोड़ रुपये स्वीकृत
जबकि सीतामढ़ी के लिए 197.12 करोड़ रुपये की जलापूर्ति परियोजना स्वीकृत की गई है। इसमें 18,599 घरों को जल कनेक्शन देने के साथ 33 ट्यूबवेल, 17 पंप हाउस, 34 आयरन रिमूवल प्लांट, 12 जलमीनार, 2.10 किलोमीटर राइजिंग मेन और 502.45 किलोमीटर जल वितरण पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

खगड़िया में 170.86 करोड़ रुपये की जलापूर्ति परियोजना
इसी प्रकार खगड़िया में 170.86 करोड़ रुपये की जलापूर्ति परियोजना स्वीकृत की गई है। इसके तहत 19,436 घरों तक पेयजल पहुंचाने के लिए 38.56 एमएलडी क्षमता का इंटेक वेल, 38.5 एमएलडी का जल शोधन संयंत्र, छह जलमीनार, 13.20 किलोमीटर राइजिंग मेन और 211.22 किलोमीटर जल वितरण नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

हाजीपुर के लिए 232.90 करोड़ रुपये की सीवरेज नेटवर्क परियोजना
वहीं, हाजीपुर के लिए 232.90 करोड़ रुपये की सीवरेज नेटवर्क एवं एसटीपी परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत आठ वार्डों के 1,049 घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

इसके लिए सात एमएलडी क्षमता का सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी), 47.19 किलोमीटर सीवर लाइन, तीन मध्यवर्ती पंपिंग स्टेशन और 4.25 किलोमीटर राइजिंग मेन का निर्माण होगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से चारों शहरों में पेयजल आपूर्ति और गंदे पानी को साफ करने की व्यवस्था मजबूत होगी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!