Edition

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर बघेलान (सतना)। रामपुर बघेलान में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब सतना कलेक्टर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के भी नारे लगाए, जिससे कुछ देर के लिए जनसुनवाई स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की सड़क, पेयजल, राजस्व, बिजली सहित कई मूलभूत समस्याओं को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते जनसुनवाई में लोगों का विरोध खुलकर सामने आया।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते एवं चर्चा करते सतना कलेक्टर।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध के बीच कलेक्टर कुछ ही समय बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। इस दौरान कई आक्रोषित महिलाओं ने कलेक्टर तक पहुंचकर अपनी समस्याएं बताने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप करते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।

घटना के बाद रामपुर क्षेत्र के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जनसुनवाई में भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तो ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!