Edition

सतना में बेकाबू कुरियर कंटेनर ने 4 वाहनों को मारी टक्कर, आर्किटेक्ट के ऑफिस में घुसा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में बेकाबू कुरियर कंटेनर ने 4 वाहनों को मारी टक्कर, आर्किटेक्ट के ऑफिस में घुसा….

स्टेशन रोड पर हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत 2 घायल; रीवा से कुरियर डाक लेकर आया था मिनी कंटेनर, चालक पुलिस के हवाले

सतना के स्टेशन रोड पर मंगलवार दोपहर एक बेकाबू मिनी कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चार वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक आर्किटेक्ट आशीष जैन के ऑफिस में जा घुसा। हादसे में ई-रिक्शा चालक उमेश दहिया (30) और कियोस्क सेंटर के बाहर खड़ी क्षमा पाठक (22) घायल हो गए। दोनों को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

दो स्कूटी, बाइक और ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त..जानकारी के मुताबिक, मिनी कंटेनर डीटीडीसी कुरियर सर्विस का था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी, एक स्पोर्ट्स बाइक और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक आर्किटेक्ट के कार्यालय में जा घुसा।

हादसे में ई-रिक्शा चालक उमेश दहिया के पैर में चोट आई, जबकि क्षमा पाठक भी घायल हुईं।

रीवा से कुरियर डाक लेकर आया था कंटेनर…बताया गया कि मिनी कंटेनर रीवा से कुरियर डाक लेकर सतना पहुंचा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक मोहम्मद शाहिद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने कंटेनर क्रमांक CG 04 MT 0756 को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

#SatnaNews #RoadAccident #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!