Edition

पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, मुरैना में जमकर चले लाठी-डंडे; 8 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 मुरैना (पोरसा)

पट्टे की 7 बीघा जमीन को जबरन जोतने को लेकर शिकहरा गांव में शुक्रवार को आठ से दस लोगों ने मिलकर पट्टेधारी किसान बंटी गुर्जर समेत उसके परिवार के पांच लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दो के सिर फट गए और तीन लोगों के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर हुआ है।

मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के तीन लोग जख्मी हुए हैं। नगरा पुलिस ने घटित अपराध को लेकर मारपीट का क्रास अपराध दर्ज किया है।
लाठी की चोट से बंटी का फटा सिर

पोरसा थाना क्षेत्र के शिकहरा मौजा के अजमेर सिंह का पुरा में रहने वाला बंटी गुर्जर शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे रामगढ़ में दूध देकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए खड़े आरोपी राजेंद्र सिंह गुर्जर, करु सिंह, उदयवीर गुर्जर, कुलदीप गुर्जर व पिंटू गुर्जर ने बंटी गुर्जर की बाइक रोककर लाठी से हमला कर दिया। लाठी की चोट से बंटी गुर्जर का सिर फट गया और बाइक जमीन पर गिर पड़ी।

आरोपियों ने बंटी के पत्नी समेत परिजनों पर भांजी लाठियां

आरोपियों ने बंटी के हाथों में भी गंभीर चोट पहुंचाई है। बंटी की मारपीट की सूचना पाकर बंटी की पत्नी निरमा 32, महेंद्र सिंह 70 साल, सावित्री गुर्जर 67 साल, कपूर सिंह 65 साल मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लाठियां भांजकर उनको भी गंभीर जख्मी कर दिया। बंटी व उसकी पत्नी निरमा के हाथों में फ्रेक्चर की शिकायत पर दोनों को पोरसा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

इधर, दूसरे पक्ष के फरियादी राजेंद्र सिंह गुर्जर की शिकायत पर नगरा पुलिस ने आरोपी बंटी गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, हरगोविंद गुर्जर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

इस एफआईआर में राजेंद्र सिंह गुर्जर, उसकी पत्नी भूरी बाई च लड़का संजय मारपीट में घायल हुए हैं।

यहां बता दें कि बंटी गुर्जर के पिता केदार सिंह गुर्जर के नाम राज्य शासन ने 2003 में साढ़े सात बीघा जमीन का पट्टा दिया था। दो साल पहले केदार सिंह के निधन के बाद उनका बेटा पट्टे की जमीन को जोत रहा है। दूसरे पक्ष के लोग इस जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं, इसे लेकर विवाद हुआ।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!