रीवा में 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई; नेटवर्क खंगाल रही पुलिस…

रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहिद खान, आरिफ खान और गोपाल गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच…पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही आरोपियों के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस..सीएसपी राजीव पाठक के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
#RewaNews #DrugSmuggling #MadhyaPradeshPolice #CrimeNews #RewanchalRoshni









