रीवा में सूने मकान से 15 लाख के जेवर चोरी, नकदी और जमीन की रजिस्ट्री भी ले गए चोर…

रीवा। बिछिया थाना क्षेत्र के बदरांव वार्ड-43 में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर, नकदी और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। परिवार 6 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में शामिल होने मनकुआं गांव गया था। 10 अक्टूबर की सुबह लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा हुआ था।
सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब…

परिजनों के मुताबिक, घर की तलाशी लेने पर करीब 10 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 5 लाख रुपए की चांदी, 50 हजार रुपए नकद और जमीन की रजिस्ट्री समेत अन्य जरूरी दस्तावेज गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बिछिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिवार ने पुलिस से आरोपियों का पता लगाकर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।
खाली प्लॉट में संदिग्ध गतिविधियों पर जताया संदेह….
परिवार ने मकान के पास स्थित खाली प्लॉट में बने एक कमरे को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि वहां कुछ लोग रात के समय बैठकर नशा करते थे। परिवार के अनुसार, चोरी की घटना के बाद पिछले तीन-चार दिनों से उन लोगों का वहां आना-जाना बंद है।
परिजनों ने संबंधित लोगों से पूछताछ करने की मांग की है। हालांकि, फिलहाल चोरी की वारदात में किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।
शिकायत के आधार पर जांच कर रही पुलिस…
बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों और संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
SEO Keywords: रीवा चोरी की घटना, बिछिया थाना चोरी, बदरांव वार्ड 43, रीवा में सूने मकान में चोरी, सोने चांदी के जेवर चोरी, जमीन की रजिस्ट्री चोरी
#RewaNews #RewaCrime #TheftCase #MadhyaPradesh #PoliceInvestigation #RewanchalRoshni








