Edition

पढ़ाई की जगह बच्चों से उठवाई गिट्टी, सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के सरकारी स्कूल में बच्चों से उठवाई गिट्टी, फावड़ा-तगाड़ी लेकर काम करते दिखे छात्र..

रेवांचल रोशनी। सतना जिले के रामपुर बघेलान ब्लॉक के शासकीय विद्यालय त्योंधरा क्रमांक-1 से छात्रों से गिट्टी उठवाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्कूली बच्चे फावड़ा और तगाड़ी लेकर सड़क पर पड़ी गिट्टी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो करीब दो दिन पुराना है।

वायरल वीडियो में कुछ छात्र फावड़े की मदद से गिट्टी तगाड़ी में भरते और फिर उसे दूसरी जगह ले जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई।

मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा तक पहुंचने के बाद उन्होंने तत्काल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि छात्रों से गिट्टी उठाने का काम किसके निर्देश पर कराया गया और उस समय स्कूल में कौन-कौन से शिक्षक मौजूद थे।

इसके अलावा छात्रों को निर्माण सामग्री हटाने के काम में लगाए जाने की वजह, उनकी सुरक्षा और पढ़ाई पर पड़े प्रभाव से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल की स्थिति और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के संबंध में संबंधित शिक्षकों और जिम्मेदार लोगों से जानकारी ली जाएगी।

मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के जरिए यह स्पष्ट होना चाहिए कि बच्चों से गिट्टी क्यों उठवाई गई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

फिलहाल BEO को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले में जिम्मेदारी तय होने और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!