सतना-रीवा में तीन दिन बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट के आसार..

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव से विंध्य क्षेत्र के मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 से 30 अक्टूबर तक सतना और रीवा संभाग में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
पूर्वी हवाओं से तापमान में गिरावट….

मंगलवार को पूर्वी हवाओं के प्रभाव से सतना के दिन और रात के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा में नमी 71 प्रतिशत रही, जो शाम तक घटकर 38 प्रतिशत पर आ गई।
सुबह और रात में बढ़ सकती है ठंडक….मौसम में बदलाव के चलते अगले तीन दिनों तक सतना और रीवा संभाग में बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके चलते सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने की संभावना है।
#SatnaNews #RewaNews #MadhyaPradeshWeather #WeatherUpdate #RewanchalRoshni









