Edition

सर्दियों के लिए बंद हुए गंगोत्री मंदिर के कपाट, अब मुखवा में होंगे मां गंगा के दर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तरकाशी.

चारधामों में प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

अमृत बेला और अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर कपाटबंदी की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली ढोल-दमाऊं की थाप और सेना बैंड की धुनों के बीच जयकारों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा में तीर्थ पुरोहितों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

बुधवार को भैयादूज के पर्व पर मां गंगा की डोली मुखवा पहुंचेगी, जहां उत्सव प्रतिमा को शीतकाल के लिए गंगा मंदिर में विराजमान किया जाएगा। गंगोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले जाते हैं, जबकि दीपावली के बाद अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद करने की परंपरा है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!