Edition

चेम्बर चुनाव की आहट या जनहित की चिंता? सड़क आंदोलन की टाइमिंग पर उठे सवाल.. वर्षों से बदहाल सड़कों पर नहीं टूटी चुप्पी, अब धरना-प्रदर्शन और बड़े-बड़े दावे चर्चा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर की समस्याओं पर वर्षों की खामोशी के बाद शुरू हुए विरोध पर नागरिकों ने उठाए कई सवाल…..

स्मार्ट सिटी की उखड़ी तस्वीर, सड़कों पर गुस्सा, व्यापारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, खुदी सड़कों से त्रस्त शहर, हनुमान चौक में फूटा जनाक्रोश…..

व्यापारियों का गुस्सा… 👇

स्मार्ट सिटी की उखड़ी तस्वीर, सड़कों पर गुस्सा, व्यापारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, खुदी सड़कों से त्रस्त शहर, हनुमान चौक में फूटा जनाक्रोश….

 

वर्षों से खुदाई, जलभराव और बदहाल यातायात झेल रहे नागरिक; नगर निगम के साथ आंदोलन की राजनीति पर भी उठे प्रश्न?……

सतना। हनुमान चौक में खुदी हुई सड़कों और अव्यवस्थित विकास कार्यों के विरोध में हुए धरना-प्रदर्शन ने एक ओर शहर की ज्वलंत समस्याओं को सामने ला दिया है, वहीं दूसरी ओर नागरिकों के बीच कई नए सवाल भी खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि सड़क, सीवर, जलभराव और धूल की समस्या कोई एक-दो महीने पुरानी नहीं है, बल्कि वर्षों से शहर की जनता इन परेशानियों को झेल रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब शहर लगातार बदहाल हो रहा था, तब आज विरोध की अगुवाई करने वाले कई चेहरे आखिर कहां थे?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले कई बारिश सत्रों में शहर की सड़कों की हालत खराब रही। कई इलाकों में जलभराव हुआ, व्यापार प्रभावित हुआ और आम लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया। सोशल मीडिया, समाचार पत्रों और विभिन्न मंचों पर लगातार समस्याएं उठती रहीं, लेकिन उस समय इन व्यापारी नेताओं द्वारा व्यापक जनआंदोलन देखने को नहीं मिला। लेकिन अब अचानक टूटी-उखड़ी सड़कों का मुद्दा केंद्र में आने से लोग इसकी टाइमिंग पर भी चर्चा कर रहे हैं।

शहर में चर्चा है कि विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों/चेम्बर के चुनाव नजदीक आते ही कई समाजसेवी बने नेता सक्रिय दिखाई देने लगे हैं। नागरिकों का कहना है कि जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाना स्वागत योग्य है, लेकिन जनता यह भी जानना चाहती है कि जब समस्याएं वर्षों से थीं, तब इन्हें लेकर उतनी गंभीरता क्यों नहीं दिखाई गई। लोगों का मानना है कि शहर को केवल नारों और विरोध प्रदर्शनों से नहीं, बल्कि लगातार जनदबाव और ठोस प्रयासों से राहत मिल सकती है।

वहीं नगर निगम और विकास कार्यों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर में आए दिन किसी न किसी निर्माण कार्य का शुभारंभ, शिलान्यास या उद्घाटन होता दिखाई देता है, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क, जलनिकासी और यातायात जैसी मूलभूत समस्याएं अब भी समाधान की प्रतीक्षा में हैं। कई नागरिकों का मानना है कि विकास कार्यों में बेहतर समन्वय और जवाबदेही की आवश्यकता है।

जनता का स्पष्ट कहना है कि शहर को राजनीति नहीं, परिणाम चाहिए। सतना की पहचान गड्ढों, जलभराव और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि सुनियोजित विकास से बने, इसके लिए सभी जिम्मेदार पक्षों को मिलकर काम करना होगा। अब देखना यह है कि यह आंदोलन केवल विरोध तक सीमित रहता है या वास्तव में शहर की तस्वीर बदलने का कारण बनता है।

चंद मिनट हुई बारिश के बाद नगर निगम क्षेत्र की कुछ तस्वीरे….

 

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें