Edition

सतना में आशीर्वाद का दीया से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

व्यंकटेश लोक, मेडिकल कॉलेज और भाजपा जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम; सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश….

सतना, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सतना जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित रंगोली के आसपास आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया गया।
वेंकटेश लोक मे हुए इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पांडे तथा विंध्य विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित कर सेवा और जनभागीदारी का संदेश भी दिया गया,

सतना में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियां प्रस्तावित हैं।

वहीं शासकीय मेडिकल कॉलेज मे भी संजय तीर्थवानी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया और छात्र-छात्राओं को चिकित्सा सेवा को जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

भाजपा जिला कार्यालय में भी आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम मे दीप प्रज्वलित किए गए, कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

सतना जिले में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवाओं और विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!