Edition

रीवा में स्कूटी और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत; पहचान में जुटी पुलिस…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में स्कूटी और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत; पहचान में जुटी पुलिस…

रीवा। जिले के सगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात स्कूटी और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सगरा थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

रीवा-बैकुंठपुर मार्ग पर हुआ हादसा…जानकारी के अनुसार, स्कूटी रीवा की ओर जा रही थी, जबकि पिकअप वाहन रीवा से बैकुंठपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस…हादसे में जान गंवाने वाले युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है, ताकि परिजनों को सूचना दी जा सके।

सगरा थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत के मुताबिक, दुर्घटना के मामले में पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

#RewaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!