Edition

सक्षम सतना ने CWSN छात्रावास में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 26 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। रेवांचल रोशनी। दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए समर्पित संस्था सक्षम सतना द्वारा 11 अक्टूबर 2026 को CWSN छात्रावास में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 26 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. देवेश गौतम ने बच्चों के दांतों, नेत्र चिकित्सक डॉ. आशीष गुप्ता ने आंखों तथा मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अरुणेश सिंह ने सामान्य स्वास्थ्य का परीक्षण किया। चिकित्सकों ने बच्चों को स्वच्छता, नियमित देखभाल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी।

इस अवसर पर सक्षम सतना के राजेश बडेरिया, जाग्रत कपूर, मोनिका अवस्थी, मंजरी सिंह, शुभ्रता बनर्जी, अनिल मोटवानी, मनोज वालेजा, सुमित बाल्मीक, जया कपूर, पल्लवी सिंह, अंशु राय, सीमा नेमा, सोनिया खंडेलवाल, नीति जैन, अतुल जैन, पार्थ मोटवानी, अमन अग्रवाल, सजल शर्मा एवं संस्कृति बडेरिया उपस्थित रहे। छात्रावास के व्यवस्थापक प्रवीण शुक्ला भी मौजूद रहे।

संस्था द्वारा आयोजित यह शिविर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।

#SatnaNews #SakshamSatna #HealthCamp #CWSN #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!