Edition

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- किसान 3 महीने खेती, बाकी 9 महीने ताश और नशे में बिताते हैं…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- किसान 3 महीने खेती, बाकी 9 महीने ताश और नशे में बिताते हैं…

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का किसानों की जीवनशैली को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि आज के किसान पहले जैसे मेहनती नहीं रहे और अब आराम पसंद करने लगे हैं। सांसद के मुताबिक, किसान साल में करीब 3 महीने खेती में मेहनत करते हैं, जबकि बाकी 9 महीने ताश खेलने और नशे से जुड़ी गतिविधियों में समय बिताते हैं।

गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में दिया बयान…सांसद जनार्दन मिश्रा मऊगंज जिले की रकरी ग्राम पंचायत स्थित कमल गौशाला में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने किसानों की दिनचर्या पर टिप्पणी की। उनके संबोधन का वीडियो सामने आने के बाद बयान चर्चा में आ गया।

ताश, राजश्री और बोतल का किया जिक्र…अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि आज के किसान पहले जैसे नहीं रह गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि किसान तीन महीने खेती में मेहनत करने के बाद बाकी नौ महीने क्या करते हैं। इस पर कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने ताश खेलने की बात कही। इसके बाद सांसद ने ताश, राजश्री, बोतल और अन्य गतिविधियों का जिक्र करते हुए किसानों की दिनचर्या पर टिप्पणी की।

खेती की आमदनी और मुनाफे पर रख रहे थे बात…कार्यक्रम में सांसद खेती से होने वाली आमदनी और मुनाफे के विषय पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने किसानों के कामकाज और खाली समय को लेकर यह टिप्पणी की, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

#RewaNews #JanardanMishra #FarmersNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!