Edition

जागृति मिश्रा से मिलीं रेखा गुप्ता और स्वाति मालीवाल, गौशाला के लिए ₹20 लाख की मदद का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली
 एनिमल एक्टिविस्ट जागृति मिश्रा दिल्ली में अपने निर्माणाधीन एनिमल शेल्टर और गौशाला पर हुई बुलडोजर कार्रवाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने जब एनिमल शेल्टर को तोड़ने को लेकर सोशल मीडिया में आवाज उठाई तो बात आग की तरह फैल गई। फिर क्या था दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल खुद जागृति मिश्रा से मिलने पहुंच गईं। बीजेपी की दोनों नेताओं ने आर्थिक मदद का भी ऐलान किया। रेखा गुप्ता ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया है, साथ ही तोड़फोड़ के आदेश देने वाले जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है।

पहले समझते हैं मामला क्या है
दरअसल, एनिमल एक्टिविस्ट जागृति मिश्रा 'स्ट्रीट वर्ल्ड ट्रस्ट' नामक एनजीओ के जरिए बेसहारा, घायल और लावारिस पशुओं की देखभाल करती हैं। वह दिल्ली में अपनी जमीन पर लगभग 70 लाख रुपये की लागत से एक एनिमल शेल्टर और मुफ्त अस्पताल का निर्माण कर रही थीं, जिसकी चारदीवारी को कथित तौर पर बिना किसी पूर्व नोटिस के तोड़ दिया गया। इसके बाद जागृति मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से चार दिन पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति ने शेल्टर निर्माण के एवज में उनसे रिश्वत मांगी थी और पैसे देने से इनकार करने पर यह तोड़फोड़ की गई।

रेखा गुप्ता के कंधे से लगकर रोने लगीं जागृति
जागृति मिश्रा जैसे ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलीं तो वह भावुक होकर कंधे से लगकर रोने लगीं। रेखा गुप्ता ने बेसहारा पशुओं के शेल्टर होम के पुनर्निर्माण और सहायता के लिए अपने फंड से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

स्वाति मालीवाल ने गले लगकर दिया भरोसा
वहीं बीजेपी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी एनिमल एक्टिविस्ट जागृति मिश्रा से मुलाकात की और मदद का भरोसा दिया। स्वाति मालीवाल ने पशु अस्पताल और आश्रय स्थल के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि फंड से 15 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने जागृति से गले लगकर कहा कि मैं तुम्हारे लिए हमेशा खड़ी हूं। हमलोगों से जितना संभव हो सकेगा उतनी मदद करेंगे। बाहर से भी हमलोग मदद जुटाएंगे। फिलहाल मैं अपनी सांसद निधि फंड से 15 लाख रुपये तक की मदद कर सकती हूं।

स्वाति मालीवाल ने पर्सनल नंबर देने का भी किया ऐलान
स्वाति मालीवाल ने अपना पर्सनल नंबर देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैं रात में आपको अपना पर्सनल नंबर दूंगी, कोई भी गुंडे आएंगे तो मुझे कॉल करना, मैं उनकी गुंडई निकलवा देंगे। उन्होंने कहा कि भगवान हमेशा आपको आगे रखें।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!