Edition

रेल मंत्रालय अलर्ट मोड पर, लुधियाना हादसे के बाद पूरे देश में बढ़ाई गई निगरानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुधियाना.

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी (कटड़ा) जा रही स्पेशल ट्रेन का 6 जून को कोच टूट गया था। इसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया था। इसके बाद पूरे मामले की रेलवे द्वारा जांच की गई। कनीकी टीम और इंजीनियरों द्वारा की गई जांच में सामने आया कि ट्रेन के कोच के कई हिस्सों में जंग लगा हुआ था और जो कि बाहर ने नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद ट्रेन चलने से कोच में दरार आ गई और वह टूट गया।

इस घटना के बाद रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है और अगले 7 दिन में देश में सभी ICF कोचों की जांच करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान अगर किसी भी कोच में जंग पाया जाएगा या जो कोच अनफिट होंगे उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा। इसके साथ ही बड़े अधिकारियों द्वारा खुद जाकर री-चेकिंग की जाएगी। कोच के संवेदनशील हिस्सों की आसानी से पहचान करने के लिए रेलवे द्वारा वीडियो जारी किया गया है ताकि कर्मचारी ट्रेनिंग लेकर अच्छे से चैकिंग कर सकें।

इसके साथ ही रेलने ने बदलाव किया है कि जिन खराब कोचों को रिपेयर करने में अधिक खर्च आएगा या जो ज्यादा जंग लगने के कारण खराब हालत में हैं उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाएगा और उनकी रिपेयर नहीं की जाएगी। वहीं आंखों से न दिख पाने वाले जंग को चैक करने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

Editor
Author: Editor

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें