Edition

श्रद्धालुओं की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मंदिर के सामने सड़क पर शराब पी रहे लोगों को खदेड़ा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस ने मुख्य मार्ग पर चलाया अभियान, दुकानदारों को भी दी सख्त हिदायत, सड़क पर अतिक्रमण व भीड़ न लगने दें…..

सतना। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर खुलेआम शराब पीने की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर शराब पी रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया।

थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वालों को सख्त चेतावनी दी और दोबारा ऐसी हरकत न करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने मंदिर के सामने स्थित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को भी समझाइश देते हुए स्पष्ट किया कि वे अपनी दुकानों के सामने अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें तथा सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। पुलिस ने कहा कि यदि दुकान के सामने सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी या अव्यवस्था पाई गई तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने मुख्य मार्ग पर शराबखोरी और भीड़भाड़ की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस बल भेजकर मौके पर व्यवस्था बहाल कराई। कार्रवाई के दौरान सड़क पर खड़े कई लोगों को हटाया गया तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, अराजकता या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि नागरिकों की सुरक्षा और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!