Edition

देश के लिए शहीद हुआ पंजाब का जवान, दीपावली के दिन बेटी ने दी अंतिम विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरदासपुर.

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 78 बटालियन के कॉन्स्टेबल शिवदयाल छह नवंबर को ड्यूटी के दौरान हुए हृदयाघात से बलिदान हो गए। वे बंगाल के गोपालपुर न्यू कूच बिहार बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात थे। दीपावली के दिन तिरंगे में उनके पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट कर अमृतसर लाया गया।

यहां से बीएसएफ के वाहन से मोहल्ला सैली कुल्लियां स्थित उनके निवास स्थान लाया गया। यहां लोगों ने अंतिम विदाई दी फिर चक्की पुल के नजदीक बने श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सात वर्षीय बेटी ने मुखाग्नि दी। पत्नी रमन ने नम आंखों से बताया कि पांच नवंबर को रात 11 बजे उनके पति ने बार्डर पर गश्त के दौरान वीडियो काल कर मां व बच्चों से बात कर परिवार का हाल जाना था। अगली सुबह छह बजे आई उनके बलिदान की खबर हमारी दुनिया उजाड़ दी। पिता का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो सात वर्षीय बेटी शवन्या व चार साल की बेटी शहनाया एकटक निहारती रहीं। वह शायद इस बात से अंजान थी कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। जब इन दोनों बेटियों व मां ने सैल्यूट किया तो "भारत माता की जय" का जयघोष होने लगा।

परिवार का नहीं रहा कोई सहारा, बेटी ने दी मुखाग्नि
बलिदानी की बेटी शवन्या ने अपने नन्हें हाथों से अपने पिता की चिता को मुखाग्नि भेंट की। कॉन्स्टेबल शिवदयाल के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है, क्योंकि वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे।

बलिदानी बेटे को नमन करते हुए मां स्वर्णों देवी। सौ. परिषद
पूरे घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। तीन वर्ष पहले उनके पिता सरूप सिंह का देहांत हो गया था और डेढ़ साल पहले उनके छोटे भाई लखविंदर सिंह का एक भी सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया। परिवार अभी उस सदमे से उभरा भी नहीं था कि शिवदयाल भी शहादत का जाम पी गए। तीन वर्षों में हुई तीन मौतों से परिवार पूरी तरह टूट गया है। अब घर में मां, पत्नी व दो बेटियां रह गई हैं।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!