Edition

पंजाब के CM मान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, टिकट वितरण को लेकर विपक्ष पर बरसे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में जनता की पसंद और सर्वे को महत्व दिया है।

नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। उम्मीदवारों के नाम तय करने से पहले विस्तार से चर्चा की गई और लोगों की राय को ध्यान में रखा गया। सभी 40 चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि ये सभी आगामी चुनाव में भी जीतकर आएंगे।

पहली सूची अहम –
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियों के बीच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। खास बात यह है कि सूची में कैबिनेट के किसी भी मंत्री का नाम शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।

पहली सूची जारी होने के साथ ही पंजाब की चुनावी राजनीति में आम आदमी पार्टी की टिकट वितरण रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी में पहले से ही 30 से 40 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा चल रही है। ऐसे में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची को इसी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, कैबिनेट मंत्रियों के नाम पहली सूची में नहीं होने से उनके चुनावी क्षेत्रों और टिकट को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!