Edition

बटेश्वर मेले की तैयारियां तेज, दंगल-कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बटेश्वर
उत्तर भारत के प्रसिद्ध बटेश्वर पशु एवं लोक मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिला पंचायत आगरा के अधिकारियों ने बटेश्वर पहुंचकर मेला स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि मेला 11 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलेगा। मेले का उद्घाटन 11 नवंबर को होगा।

इस अवसर पर यमुना तट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मेले में इस बार भी लोक संस्कृति और परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा। दंगल, कवि सम्मेलन, खेल प्रतियोगिताओं, रसिया, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मेले में रौनक बिखरेगी। पशु मेले के साथ लोक आयोजनों को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

फतेहाबाद के पूर्व विधायक डा राजेंद्र सिंह ने कहा कि बटेश्वर मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए सभी के सहयोग से तैयारियां की जाएंगी। आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मेला अधिकारी मासूम रजा, इंजीनियर लव शर्मा, सुभाष वर्मा, प्रेम प्रकाश, ललित कुमार और धारा सिंह सहित जिला पंचायत के अधिकारी के अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख हरनारायण सिंह, शिवकुमार शर्मा, मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य भाव सिंह नरवरिया, ध्रुव भदौरिया, महेश कठेरिया, अलकेंद्र जादौन, राहुल ठेकेदार और सौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अटल के पैतृक निवास पर संग्रहालय निर्माण की उठी मांग
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में उनके पैतृक निवास पर संग्रहालय निर्माण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस संबंध में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को पत्र लिखकर जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

उपमुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना-पत्र में अटल स्किल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सचिन वाजपेयी ने इस मामले को उठाया था। बटेश्वरधाम निवासी सचिन वाजपेयी ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक निवास को संग्रहालय के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!