Edition

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने सतना बायपास की सड़क पर जताई नाराजगी, बोले- चित्रकूट आते-जाते होती है परेशानी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने सतना बायपास की सड़क पर जताई नाराजगी, बोले- चित्रकूट आते-जाते होती है परेशानी….

सतना। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने सतना की सड़कों की स्थिति को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने सतना बायपास की खराब हालत का जिक्र करते हुए कहा कि यहां सड़क ही नहीं बची है। चित्रकूट आते-जाते उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार उनका मन हुआ कि सड़क की स्थिति का वीडियो बनाकर जारी कर दें।

मथुरा के कार्यक्रम में उठाया गया सतना का मुद्दा…जानकारी के अनुसार, सोमवार को मथुरा में आयोजित एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के दौरान सतना के युवा नेता शशांक सिंह ने जिले से जुड़े स्थानीय मुद्दे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सामने रखे। इस दौरान उन्होंने सोनोरा क्षेत्र की जमीनों पर कथित कब्जे का मामला भी उठाया और इस संबंध में कलेक्टर के नाम संदेश देने का आग्रह किया।

चित्रकूट यात्रा के दौरान खराब सड़कों का किया जिक्र…कार्यक्रम में सतना का नाम आने पर अनिरुद्धाचार्य ने चित्रकूट यात्रा के दौरान अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सतना बायपास सहित अन्य मार्गों की खराब स्थिति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चित्रकूट आते-जाते सड़क की हालत देखकर कई बार वीडियो जारी करने का विचार आया।

सड़क की स्थिति को लेकर फिर चर्चा…सतना से चित्रकूट जाने वाले मार्ग का उपयोग स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भी करते हैं। ऐसे में सड़क की स्थिति को लेकर कथावाचक की टिप्पणी के बाद बायपास और आसपास के मार्गों के निर्माण एवं रखरखाव का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

#SatnaNews #Aniruddhacharya #SatnaBypass #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!