चित्रकूट में करंट लगने से मां-बेटे की मौत, खेत से लौटे पति को जमीन पर मिले दोनों…

सतना। चित्रकूट थाना क्षेत्र के रजौला वार्ड क्रमांक 12 में शुक्रवार सुबह करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अनीता देवी और उनके 10 वर्षीय बेटे सुनील के रूप में हुई है। घटना के समय घर में मां-बेटे के अलावा कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
खेत से लौटे पति तो जमीन पर पड़े मिले मां-बेटे
जानकारी के मुताबिक, अनीता देवी के पति शुक्रवार सुबह खेत में काम करने गए थे। जब वह घर लौटे तो पत्नी और बेटे को जमीन पर पड़ा देखा। यह देखकर उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।
करंट फैलने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद चित्रकूट पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घर में करंट कैसे फैला और किन परिस्थितियों में मां-बेटे इसकी चपेट में आए। फिलहाल घटना को लेकर जांच जारी है।
SEO Keywords: चित्रकूट मां-बेटे की मौत, सतना करंट हादसा, रजौला वार्ड 12, चित्रकूट पुलिस, बिजली करंट से मौत
#Chitrakoot #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #ElectricShock #RewanchalRoshni








