Edition

जबलपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत का कार्यक्रम, मोबाइल और मीडिया कवरेज पर रोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस दौरान दायित्ववान कार्यकर्ताओं, महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों और संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ संवाद और बैठक करेंगे।

प्रवास के पहले दिन शनिवार को डॉ. भागवत जबलपुर महानगर में निवासरत मुख्य शिक्षक और उनसे ऊपर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

निजी कॉलेज में होने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा कारणों से मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। कार्यक्रम में मीडिया कवरेज की भी अनुमति नहीं है।

कल कॉलेज के स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे
25 अक्टूबर को डॉ. भागवत महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे। यहां वे युवा स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे।प्रवास के अंतिम दिन 26 अक्टूबर को वे RSS महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी और विभाग टोली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें संगठनात्मक कार्यों, गतिविधियों और समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही आगामी कार्यों के लिए मार्गदर्शन देंगे। 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!