नजीराबाद में रात 8 बजे होगा कार्यक्रम, मशहूद अहमद शेरू ने लोगों से शामिल होने की अपील की…..
सतना। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर 10 अक्टूबर 2026 को सतना के नजीराबाद क्षेत्र में जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें भोपाल के विधायक आरिफ मसूद सहित इस्लामिक धर्मगुरुओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
मुस्लिम समाज सतना की ओर से मशहूद अहमद शेरू ने बताया कि कार्यक्रम रात 8 बजे पेट्रोल पंप के पास आयोजित होगा। जनसभा में यूसीसी से जुड़े धार्मिक स्वतंत्रता, शरीयत और नागरिक अधिकारों के मुद्दों पर विचार रखे जाएंगे। उन्होंने मुस्लिम समाज, युवाओं और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।