Edition

बची हुई दाल से बनाएं झटपट टेस्टी और क्रिस्पी दाल पराठा रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अक्सर ऐसा होता है कि दोपहर को बनाई गयी दाल बच ही जाती है, जिसे दोबारा गर्म खाने का हमें मन नहीं करता है. ऐसे में हमारे पास उस दाल को फेंकने के अलावा और कोई रास्ता बचता ही नहीं है. अगर आपके साथ भी आये दिन ऐसा ही होता है और आप हर दिन होने वाली इस बर्बादी को कम करना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. बता दें आप अगर चाहें तो दोपहर की बची हुई इस दाल का इस्तेमाल एक बेहद ही टेस्टी और न्यूट्रिशियस डिश तैयार करने में कर सकते हैं. आज हम आपको दाल पराठा की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप काफी आसानी से रात के डिनर में बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान और सबसे टेस्टी रेसिपी.

दाल पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
    बची हुई दाल – 1 कटोरी, कोई भी दाल – तुअर, मूंग या मून-मसूर
    गेहूं का आटा – 2 कटोरी
    बारीक कटा हुआ प्याज – 1 छोटा
    बारीक कटी हुई हरी मिर्च – 2
    बारीक कटा हुआ हरा धनिया – 2 चम्मच
    अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
    अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
    हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच या स्वादानुसार
    गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
    नमक – स्वादानुसार
    तेल या घी – पराठा सेकने और मोयन के लिए

दाल पराठा बनाने की आसान रेसिपी
दाल पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन या परात में गेहूं का आटा छान लें. अब इसमें अजवाइन को हाथों से क्रश करके डालें. साथ ही बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सभी सूखे मसाले जैसे कि हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक भी डाल दें. अब इसमें एक चम्मच तेल या घी भी डालें ताकि पराठे खस्ता बनें.

  • अब इस मिश्रण में बची हुई दाल डालें और साथ ही हाथों की मदद से दाल और आटे को अच्छी तरह मिला लें. इस बात का ख्याल रखें कि शुरुआत में पानी बिल्कुल न डालें.
  • वैसे तो दाल के मॉइस्चर से ही आटा गुंथ जाएगा लेकिन अगर आपको आटा सूखा लगे, तो जरूरत के अनुसार एक या दो चम्मच पानी छिड़क सकते हैं. अब पराठे के लिए एक स्मूद और साॅफ्ट आटा गूंथ लें और इस आटे को ढककर 5 से 10 मिनट के लिए सेट होने दें.
  • अब इस आटे से मीडियम साइज की लोइयां बना लें. इसके बाद एक लोई लें, उस पर सूखा आटा लगाएं और बेलन की मदद से गोल, तिकोना या चौकोर, जैसा आपको पसंद हो उस शेप में पराठा बेल लें.
  • इसके बाद एक तवे को गैस पर गर्म करें और बेले हुए पराठे को इसपर डाल दें. जब एक तरफ से हल्का सिक जाए, तो इसे पलट दें. अब दोनों तरफ घी या तेल लगाते हुए, कलछी से हल्का-हल्का दबाकर मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेकें.
  •  
Editor
Author: Editor

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें