Edition

15 साल पुराने कब्जे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जर्जर छात्रावास खाली कराकर किया ध्वस्त……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आंचलिक रिपोर्टर- आदित्य मिश्रा की रिपोर्टर।

 

कोठी। नगर परिषद कोठी के वार्ड क्रमांक-1 स्थित बिजली कार्यालय के समीप वृंदावन आश्रय छात्रावास परिसर में वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को खाली कराया और जर्जर हो चुके हिस्से को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार छात्रावास परिसर के एक भाग पर कुछ लोगों द्वारा करीब 15 वर्षों से कब्जा किया गया था। समय के साथ भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच गया था, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन को खाली कराने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम, नगर परिषद कोठी के सीएमओ संजय सिंह, थाना प्रभारी संतोष तिवारी, विजली विभाग के जेई हेमराज सेन, सहित राजस्व, नगर परिषद एवं पुलिस विभाग का अमला मौजूद रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचेहरा, नागौद, सिंहपुर और रैगांव से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण की शिकायतें लंबे समय से की जा रही थीं और कार्रवाई की मांग लगातार उठाई जा रही थी। अब कार्रवाई होने से क्षेत्रवासियों ने राहत जताई है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शासकीय भूमि और सार्वजनिक उपयोग की संपत्तियों पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा चिन्हित अतिक्रमणों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें