सतना में गूंजा महासंगम शंखनाद, भव्य रैली ने दिया एकता और जनजागरूकता का संदेश…..

सतना, 17 सितंबर। परशुराम कल्याण बोर्ड, मध्य प्रदेश शासन से जुड़ी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी उद्देश्यों के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से सतना शहर में महासंगम शंखनाद रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व महाकौशल प्रांत प्रभारी पंडित रविकांत तिवारी ने किया।

रैली में सतना जिले सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा, वरिष्ठजन और सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। शंखनाद और जयघोष के बीच निकली रैली का शहर के विभिन्न चौराहों पर जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन किया।

आयोजन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी (दादा भाई) की विशेष उपस्थिति रही। उनके शामिल होने से समाजजनों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पंडित रविकांत तिवारी को आशीर्वाद दिया और आयोजन में सहभागिता की।
प्रेम नर्सिंग होम के पास भी रैली का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रितेश त्रिपाठी ने ब्राह्मण समाज की एकता और आपसी सहभागिता को लेकर संबोधित किया। सुभाष शर्मा (डोली भैया), मनीष तिवारी, राजा तिवारी, देवेंद्र तिवारी, शिवशंकर गर्ग, विक्रांत त्रिपाठी, स्वतंत्र मिश्रा, सत्येंद्र पांडे, महेंद्र अग्निहोत्री, विपिन त्रिवेदी, प्रमोद त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा, आशीष तिवारी तिगरा, अनुप्रिया सिटी कार, सौरभ पाठक, आदर्श नगर, आनंद पांडे बगहा, प्रकाश शर्मा बरखेड़ा, बृजेश मिश्रा, विक्कू भाई, रवि मिश्रा, गुड्डा पांडे, विपिन द्विवेदी, तुषार द्विवेदी, धीरू मिश्रा सहित अनेक समाजजन एवं युवा मौजूद रहे।
रैली के माध्यम से समाज में एकता, जागरूकता, सहभागिता और जनकल्याण का संदेश दिया गया। आयोजकों के अनुसार परशुराम कल्याण बोर्ड से संबंधित योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता बढ़ाना भी आयोजन का उद्देश्य रहा। सतना में निकली रैली के दौरान हजारों लोगों की सहभागिता और जगह-जगह हुए स्वागत ने आयोजन को खास बना दिया।

#RewanchalRoshni #SatnaNews #MahasangamShankhnaad #BrahminSamaj #Satna









