Edition

शराब दुकानों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, आबकारी विभाग ने लॉन्च किया GPS आधारित नया एप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिरोजाबाद
 रियल टाइम और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग में बदलाव किए गए हैं। शराब की दुकानों के निरीक्षण काे डिजिटल बनाया गया है। इसमें निरीक्षण करने वाली टीम को एप पर फोटो, वीडियो, खामियां और अन्य व्यवस्थाओं को एप अपलोड करना होगा। साथ ही एप की मदद से मौके पर ही स्टोर में रखे स्टाक, बैच नंबर, निर्माण की तारीख और निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य का मिलान किया जा रहा है।

मौके से ही लाइव अपलोड होगी रिपोर्ट, जीपीएस से ट्रैक होगी लोकेशन
आबकारी विभाग शराब दुकानों की निगरानी और जांच व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एक्साइज इंटेलिजेंस एंड कंप्लायंस फैसिलिटेशन सिस्टम (ईआईसीएफ एप) शुरू किया गया है। इस एप के माध्यम से आबकारी निरीक्षक दुकानों के निरीक्षण में मिलने वाली कमियों और अनियमितताओं का ब्योरा मौके से ही सीधे आनलाइन अपलोड करेंगे।

रियल टाइम, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग की पहल
यह एप पूरी तरह जीपीएस आधारित है। जिससे जांच के समय अधिकारी की वास्तविक लोकेशन और रियल टाइम रिपोर्ट शासन स्तर तक मानिटर की जा सकेगी। इससे पहले तक निरीक्षक रजिस्टर में रिपोर्ट दर्ज करते थे। जिससे अनियमितताओं की आशंका बनी रहती थी।

आबकारी निरीक्षक सदर एमपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में ईआइसीएफ एप का प्रयोग निरीक्षण के लिए होने लगा है। जिससे व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!