Edition

Kriti Sanon का बोल्ड अवतार वायरल, बिकिनी में फ्लॉन्ट किया ग्लैमरस अंदाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई 

कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कॉकटेल 2  का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च हुआ, जिसमें शाहिद , कृति और रश्मिका मौजूद थीं। ट्रेलर प्रभावशाली है और फिल्म काफी फ्रेश लगती है. मगर ट्रेलर देखने के बाद भी साफ नहीं हो रहा कि फिल्म की सटीक कहानी क्या है। ट्रेलर में जो गाने हैं वो बहुत कैची हैं. "तुम ही बंधू" का रीक्रिएटेड वर्जन आपको नॉस्टेल्जिक कर देगा. खैर ट्रेलर देखकर फिल्म के फैन्स इंप्रेस नजर आ रहे हैं। 

ट्रेलर रिलीज के बाद एक बात जो सबकी ज़ुबान पर है वो है कृति का बिकिनी अवतार. समंदर के पानी में एक्ट्रेस को बिकिनी में देखकर फैन्स के दिलों की धड़कने तेज हो गई हैं। एक ने लिखा कि कृति सेनन कॉकटेल 2 में स्टनिंग लग रही हैं. दूसरे ने लिखा कि बिकिनी में कहर ढा दिया. अन्य फैन ने लिखा कि मार ही डाला।    

बिकिनी में कृति का टोन्ड फिगर देखकर फैन्स उनके दीवाने हो गए हैं. फैन ने कहा कि कृति का जवाब नहीं. दूसरे ने कहा कि किलर. एक ने हॉट लिख कर उनकी तारीफ की। बिकिनी पहनकर कृति गर्दा उड़ाती दिखीं. उनका बोल्ड अवतार वाकई काबिल-ए-तारीफ है. ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के सभी स्टार्स के बीच केमिस्ट्री भी देखने को मिली। कॉकटेल 2 का ट्रेलर और कृति का बिकिनी लुक दोनों हिट है. अब इंतजार फिल्म रिलीज का है. शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Editor
Author: Editor

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें