Edition

नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ की दमदार शुरुआत: आईजी गौरव राजपूत के सख्त अभियान से माफियाओं में हड़कंप, लाखों की नकदी ने खोले बड़े राज……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर/रीवा। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के नेतृत्व में शुरू हुए “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान ने पहले ही दिन यह संदेश दे दिया कि अब नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी चोट की जाएगी। जोनभर में नशा तस्करों के खिलाफ बनाई गई सख्त रणनीति का असर मैहर में हुई बड़ी कार्रवाई के रूप में सामने आया, जिसने अवैध नेटवर्क की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो नियो वाहन की तलाशी में 205 कफ सिरप की शीशियां और 5 लाख 98 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इतनी बड़ी नकदी की बरामदगी ने यह संकेत दिया है कि नशे का कारोबार केवल छोटे स्तर तक सीमित नहीं, बल्कि इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क या सिंडिकेट की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में चल रहा यह अभियान नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त मंशा को दर्शाता है। अभियान की शुरुआत में मिली यह सफलता कानून व्यवस्था के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रमाण मानी जा रही है। यदि इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रही तो रीवा जोन में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद और मजबूत होगी।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!