Edition

IPL को लेकर बदला बांग्लादेश का रुख, मुस्तफिजुर समेत 7 खिलाड़ियों को मिला NOC

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ढाका 

आईपीएल 2027 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा यू-टर्न लिया है। पिछले साल हुए विवाद के बावजूद मुस्तफिजुर रहमान समेत 7 बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल खेलने को तैयार हो गए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मुस्तफिजुर के ऑक्शन में भाग लेने की इच्छा जताने के बाद BCB ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। BCB सोर्स ने यह भी पुष्टि की कि नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदॉय, तस्कीन अहमद और शोरीफुल इस्लाम सहित कई अन्य बांग्लादेशी क्रिकेटर भी ऑक्शन के लिए रजिस्टर करने के लिए तैयार हैं। पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को नीलामी में खरीदने के बाद रिलीज कर दिया था। इसको लेकर खूब बवाल मचा था।

बीसीसीआई ने किया संपर्क
सूत्र ने बताया कि बीसीसीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से आईपीएल 2027 नीलामी से पहले संपर्क किया, जिसके बाद बांग्लादेश अपने खिलाड़ियों को एक बार फिर आईपीएल में हिस्सा लेने देने के लिए मान गया।

सूत्र ने कहा, “यह IPL मिनी-ऑक्शन के लिए एक रेगुलर प्रोसेस है। BCCI ने हर क्रिकेट बोर्ड से संपर्क किया है और उनसे उन खिलाड़ियों के नाम रजिस्टर करने को कहा है जो इसमें हिस्सा लेने में इंटरेस्टेड हैं। मुस्तफिजुर मिनी-ऑक्शन के लिए रजिस्टर कर रहे हैं। हाँ, नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदॉय, तस्कीन अहमद और शोरीफुल इस्लाम ने भी रजिस्टर किया है।”

क्यों कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया था मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज?
बीसीसीआई ने भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया था। कोलकाता ने इस बांग्लादेशी गेंदबाज को नीलामी में 9.20 करोड़ रुपए का खरीदा था।

बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता के मद्देनजर बांग्लादेशी क्रिकेटर की भागीदारी को लेकर बीसीसीआई पर दबाव बढ़ता जा रहा था। रहमान को टीम में रखने के कारण केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था।

बांग्लादेश ने इस फैसले के बाद खूब बवाल मचाया था। 2026 में भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने सुरक्षा कारणों के चलते हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश चाहता था कि पाकिस्तान की तरह उनके मैच भी भारत के बाहर खेले जाएं, हालांकि आईसीसी ने उन्हें ही टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!