Edition

नौकरी के नाम पर रूस ले जाकर युवक को बंधक बनाया, युद्ध में लड़ने से मना किया तो भूखा रखकर पीटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर

 नौकरी की तलाश में रूस गए बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र निवासी युवक विनीत कुमार दुबे के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक 1 अक्टूबर को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचा था, लेकिन 7 अक्टूबर के बाद से उसका परिजनों से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।

युवक की बहन आशी दुबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके भाई को रूस में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है और उस पर रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल होने के लिए जबरन दबाव बनाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने बिलासपुर एसएसपी और कलेक्टर से मुलाकात कर युवक की सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगाई है।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!