Edition

मैहर में महिला के सिर पर रॉड से हमला, मौत: लकड़ी उठाने के विवाद में चचेरे भाई ने किया वार; आरोपी हिरासत में…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

…मैहर में महिला के सिर पर रॉड से हमला, मौत: लकड़ी उठाने के विवाद में चचेरे भाई ने किया वार; आरोपी हिरासत में…

मैहर। जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के धनवाही खुर्द गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सुंदर बाई (55) की रविवार शाम कटनी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी चचेरे भाई लाल सिंह गोंड (36) को हिरासत में लिया है।

बारिश में मकान गिरने के बाद लकड़ी उठाने को लेकर विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना 27 सितंबर 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे रमेश सिंह गोंड के घर के पास हुई। बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया था। इसके बाद मलबे से लकड़ी उठाने को लेकर सुंदर बाई और उनके चचेरे भाई लाल सिंह गोंड के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर आरोप है कि लाल सिंह ने लोहे की रॉड से सुंदर बाई के सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए कटनी रेफर किया गया।

कटनी में इलाज के दौरान मौत

कटनी में इलाज के दौरान रविवार शाम सुंदर बाई की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की और आरोपी लाल सिंह गोंड को हिरासत में लिया।

अमदरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 303/26 के तहत धारा 103(1) BNS में मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना के कारणों और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

SEO Keywords: Maihar News, Maihar Crime News, Dhanwahi Khurd Murder, Sundar Bai Death, Amdara Police, Maihar Murder Case, BNS 103(1), Maihar Latest News

#MaiharNews #MaiharCrime #MadhyaPradeshNews #Amdara #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!