कटनी में डेयरी संचालक पर चाकू से 15 से ज्यादा वार कर 10 तोले की सोने की चेन लूटी…

जालपा वार्ड में मंदिर दर्शन के लिए जा रहे किशोर तोमर पर हमला; गंभीर हालत में ICU में भर्ती, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कटनी के जालपा वार्ड में सोमवार रात एक बदमाश ने डेयरी संचालक किशोर तोमर पर चाकू से हमला कर सोने की चेन लूट ली। जानकारी के मुताबिक, किशोर तोमर स्कूटी से जालपा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शेर चौक वाली गली में पहले से मौजूद बदमाश ने उन्हें रोककर गले पर चाकू से हमला कर दिया।
गिरने के बाद भी किए कई वार….

बताया गया है कि हमले के दौरान किशोर तोमर स्कूटी से नीचे गिर गए। इसके बाद बदमाश ने उन पर 15 से ज्यादा बार चाकू से वार किए और करीब 10 तोले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें ICU में रखा गया है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच…वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
#KatniNews #CrimeNews #RobberyCase #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









