विभागीय सूत्रों का दावा-अब निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीधे होगी फाइलों की कार्रवाई…..
सतना। सतना क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में कथित “मार्किंग सिस्टम” को लेकर उठे सवालों के बाद कार्यप्रणाली में बदलाव की जानकारी सामने आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, हाल ही में की गई आंतरिक जांच के बाद बाहरी व्यक्तियों के माध्यम से फाइलों की कथित “मार्किंग” की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। अब आवेदन प्राप्त होने के बाद फाइलें सीधे संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास भेजी जा रही हैं।
सूत्रों का दावा है कि पहले कई फाइलें विभागीय प्रक्रिया में जाने से पहले कथित रूप से बाहरी स्तर पर रोकी जाती थीं, जिससे आवेदकों को अनावश्यक इंतजार करना पड़ता था। वहीं अब नई व्यवस्था के तहत यदि आवेदन और दस्तावेज पूर्ण पाए जाते हैं, तो फाइलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिन फाइलों में पहले 6 से 8 दिन तक का समय लग जाता था, अब उन्हें 24 से 48 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी के स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों, वाहन मालिकों और एजेंटों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं आरटीओ सूत्रों की माने तो अब मार्किंग सिस्टम की जगह क्षेत्र बाबुओं के माध्यम से कार्य किया जाएगा व लेनदेन किया जाएगा…..