Edition

रायपुर में ICAI के कार्यक्रम का समापन, IPS दीपमाला कश्यप ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ICAI रायपुर शाखा के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भव्य समापन, IPS दीपमाला कश्यप ने सीए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

100 से अधिक भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने लिया हिस्सा, अनुशासन और समर्पण के साथ लक्ष्य हासिल करने का दिया संदेश

रायपुर
 इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा द्वारा एमसीएस (MCS), आईटीटी (ITT) एवं एडवांस्ड आईटीटी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस सुश्री दीपमाला कश्यप शामिल हुईं। समारोह में 100 से अधिक भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए विद्यार्थियों) ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईपीएस दीपमाला कश्यप ने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक दक्षता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति पूरी एकाग्रता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ICAI रायपुर शाखा के सचिव सीए ऋषिकेश यादव, गोल्ड मेडलिस्ट सीए आयुष गर्ग एवं सीए मोहित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व और विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास में इनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सीए आयुषी गर्ग, चेयरपर्सन – एमसीएस एवं ओटीसी ट्रेनिंग, ICAI रायपुर शाखा ने मुख्य अतिथि आईपीएस दीपमाला कश्यप सहित सभी अतिथियों, प्रशिक्षण संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए व्यावसायिक उत्कृष्टता और सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!