Edition

रेल सुविधाओं की मांग को लेकर मझगवां स्टेशन पर भूख हड़ताल, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ अनशन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष द्विवेदी ने रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस के ठहराव, आरपीएफ चौकी और आरक्षण केंद्र की उठाई मांग…….

सतना। मझगवां क्षेत्र की रेलवे सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मझगवां रेलवे स्टेशन पर भूख हड़ताल की। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले शांतिपूर्ण अनशन के बाद रेलवे अधिकारियों द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिए जाने पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।

वर्षों से सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने वाले आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि मझगवां और आसपास के हजारों यात्रियों को रेलवे की मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

अनशन के दौरान उन्होंने तीन प्रमुख मांगें रखीं— मझगवां रेलवे स्टेशन पर रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस का नियमित ठहराव, यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ चौकी की स्थापना तथा स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र की शुरुआत।

धरने की सूचना मिलते ही रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया, जिसके बाद आशुतोष द्विवेदी ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

भूख हड़ताल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों का समर्थन मिला। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि ये मांगें पूरी होती हैं तो मझगवां सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के हजारों यात्रियों को आवागमन और सुरक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!