Edition

हरियाणा की हवा हुई जहरीली, 6 शहरों का AQI देश में सबसे खराब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिसार/पानीपत.

दीपावली पर हुई आतिशबाजी का असर अगले ही दिन हरियाणा की हवा में साफ दिखा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नौ नवंबर के आंकड़ों के अनुसार देश के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदेश के आठ शहर शामिल हैं। टॉप 10 शहरों में भी छह हरियाणा के हैं।

बहादुरगढ़ 400 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) के साथ देश में सबसे ऊपर रहा। चरखी दादरी में 389 व रोहतक में 378 एक्यूआइ दर्ज हुआ। फरीदाबाद व पंचगांव में 350-350, कैथल में 347, गुरुग्राम में 345 और भिवानी में 340 रहा। सात व आठ नवंबर को अधिकांश शहरों व कस्बों में कुछ हद तक स्थिर रहा प्रदूषण स्तर नौ नवंबर को उछला। चरखी दादरी में एक्यूआइ 389 व रोहतक में 378 तक पहुंच गया।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!