Edition

नागौद में रूई की दुकान में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागौद में रूई की दुकान में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू….

सतना जिले के नागौद में सोमवार रात बस स्टैंड के पास आगोल मैदान के सामने स्थित रूई की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखी रूई, बोरे और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। दुकान के पास ही ट्रांसफार्मर लगा होने से आग फैलने की आशंका के चलते आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई।

दमकल ने एक घंटे में बुझाई आग…आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं….

दुकान में आग कैसे लगी, फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

#NagodNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!