Edition

Durg News: दुर्ग में 50 लाख रुपये से बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी, पढ़ाई के लिए मिलेगा शानदार माहौल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्ग.

दुर्ग जिले को सरकारी स्तर पर आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात मिलने जा रही है। विद्यार्थियों को स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आधुनिक लाइब्रेरी निर्माण की पहल की है।

लाइब्रेरी की सुविधा होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मदद मिलेगी। लाइब्रेरी निर्माण के लिए 50 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग द्वारा प्रपोजल तैयार किया गया है। उनके इस प्रपोजल को जिला शिक्षा अधिकारी ने 6 अक्टूबर को लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) को भेजा है। आधुनिक लाइब्रेरी के लिए जगह का चिन्हांकन किया जा चुका है। पद्मनाभपुर में मैथ्यू बुक डिपो के बाजू आंगनवाड़ी के समीप में रिक्त जमीन पर इसे बनाए जाने का प्रस्ताव है।

प्रस्ताव के मुताबिक आधुनिक लाइब्रेरी में लड़के लड़कियों के लिए अलग-अलग रीडिंग रूम की व्यवस्था की गई है। ग्राउंड फ्लोर पर छात्रों के लिए रीडिंग रूम बनाई जाएगी। वही छात्राओं के लिए रीडिंग रूम की सुविधा फर्स्ट फ्लोर पर होगी। रीडिंग रूम में बैठकर वे शांतिपूर्वक पुस्तकें, समाचार पत्र और पत्रिकाएं पढ़ सकेंगे। वैसे रीडिंग रूम में विद्यार्थी तथा अन्य लोग शान्त वातावरण में बिना शोर-शराबे के अध्ययन करते हैं।

ग्राउंड तथा फर्स्ट फ्लोर पर अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। सीनियर सिटीजन के लिए अलग से रीडिंग रूम बनाए जाने का प्रस्ताव है। डिलीवरी तथा स्टोर रूम का भी प्रावधान किया गया है। आधुनिक लाइब्रेरी में सामग्री के नाम पर दैनिक समाचार पत्र, साप्ताहिक / मासिक पत्रिकाएं, रोजगार समाचार, स्टडी मटेरियल और संदर्भ पुस्तकें उपलब्ध होती हैं यानी पुस्तकों का पूरा संग्रह होता है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!