Edition

मंगल गोचर से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, अगले 7 दिनों में नौकरी और कारोबार में होगा लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को नवग्रहों का सेनापति माना जाता है। ऐसे में जब भी मंगल का राशि या फिर नक्षत्र गोचर होता है तो ये हर एक राशि के लिए काफी मायने रखता है। मंगल ने बीते सितंबर ही कर्क राशि में एंट्री ली है। अभी 12 नवंबर तक मंगल चंद्रमा की इसी राशि में रहने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार इस गोचर से कुल 4 राशियों की जिंदगी रोशन होगी।

पंडित जी के अनुसार मंगल का कर्क राशि में जाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस गोचर की वजह हर एक काम बनने लगते हैं और घर-प्रॉपर्टी से मजबूती मिलती है। साथ ही ये गोचर इमोशनली तौर पर भी व्यक्ति को मजबूत कर जाता है। तो जानते हैं कि आखिर मंगल गोचर से अगले 7 दिन किन 4 राशियों को लाभ मिलेगा?

मंगर गोचर से ये 4 राशियां पाएंगी लाभ-
मेष राशि को मंगल गोचर से क्या लाभ मिलेगा?
इस गोचर से अगले 7 दिन के लिए मेष राशि वालों को बहुत लाभ मिलेगा। इस राशि के जातक अगले कुछ दिन काफी एनर्जेटिक महसूस करने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में अच्छी ग्रोथ दिखाई देगी। हो सकता है कि इसी दौरान नई जिम्मेदारी मिलने की न्यूज भी मिल जाए। इसके अलावा प्रॉपर्टी और गाड़ी खरीदने की प्लानिंग भी हो सकती है। धीरे-धीरे करके सारे काम बनते हुए नजर आएंगे और मन खुश रहेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी बड़ा फैसला हड़बड़ी में नहीं लेना है।

वृश्चिक राशि को मंगल गोचर से क्या लाभ मिलेगा?
मंगल इस राशि के ग्रह स्वामी स्वंय हैं। वृश्चिक राशि वालों को इस गोचर से खूब लाभ मिलने वाला है। अगले 7 दिन इस राशि के लिए अहम साबित होंगे। इस दौरान यात्रा की संभावना बनेगी। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें कुछ डील्स मिल सकते हैं और पैसों की स्थिति इससे मजबूत ही होगी। स्टूडेंट्स के लिए अगले 7 दिन काफी अहम रहने वाले हैं। बस पैसों के मामले में कोई गलत फैसला जल्दबाजी में ना लें।

धनु राशि को मंगल गोचर से क्या लाभ मिलेगा?
अगले 7 दिन धनु राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के चांस हैं। साथ ही बिजनेस से जुड़े लोगों को खूब मुनाफा मिलने वाला है। नौकरी करने वालों को अपने काम से पहचान मिलने का मौका मिलेगा। फेस्टिव सीजन है तो इस बीच खर्चे और बचत का सही बैलेंस बनाते हुए ही आगे बढ़ें। पैसों की स्थिति ठीक रहने वाली है लेकिन उससे जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में ना लें।
मीन राशि को मंगल गोचर से क्या लाभ मिलेगा?

इस राशि के लिए भी मंगल गोचर काफी लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष से मिली कोई खबर मन खुश करेगी। वहीं पुराने किसी निवेश का फायदा अटके काम पूरे करवा देगा। बिजनेस वालों के लिए भी अगले 7 दिन काफी अहम रहने वाले हैं। कोई नई डील क्रैक हो सकती है। पैसों की स्थिति सही रहने से मन में राहत महसूस होगी। बस खर्चे सोच-समझकर सही जगह ही करें।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!