Edition

रीवा के गुढ़ नगर में नाली में मिला नवजात का शव, पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी पुलिस…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा के गुढ़ नगर में नाली में मिला नवजात का शव, पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी पुलिस…

रीवा जिले के गुढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 12 में मंगलवार को नाली के अंदर नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

नवजात को नाली में किसने छोड़ा, जांच जारी….नवजात का शव नाली तक कैसे पहुंचा और उसे वहां किसने छोड़ा, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच…गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि नवजात का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल नवजात की पहचान और शव मिलने की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

#RewaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #GudhNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!